Skip to Main Content

An Indian Morning
Sunday December 31st, 2017 with Dr. Harsha V. Dehejia and Kishore "Kish" Sampat
The first 30 minutes of the program features classical, religious as well as regional and popular music. The second one hour features community announcements and ear pleasing music from old/new & popular Indian films.

An Indian Morning celebrates not only the music of India but equally its various arts and artisans, poets and potters, kings and patriots. The ethos of the program is summarized by its signature closing line, "Seeking the spirit of India, Jai Hind". 01-O RE RANGREZA CD MISC-20171231 TRACK#01 4:41 JOLLY LLB 2-2017; SUKHWINDER SINGH, MURTUZA MUSTAFA & QADRI MUSTAFA; VISHAL KHURANA; JUNAID WASI https://www.youtube.com/watch?v=YLJlyXPcc3I यह गीत एक भक्तिमूलक क़व्वाली है "ओ रे रंगरेज़ा" जिसे सुखविन्दर सिंह, मुतज़ा मुस्तफ़ा और क़ादिर मुस्तफ़ा ने गाया है। बहुत ही सुन्दर रचना और सुखविन्दर सिंह तो अपने हर गीत में चार चाँद लगाते ही हैं और यह क़व्वाली कोई व्यतिक्रम नहीं। Mere Maula… O Re Rangreza… O my Lord! O dyer! (Rangreza is a person who fills with colour and here it is referring to God/Allah) Rooh Ne Arzi Lagaayi Hai My soul requests You Sahi Kadam Chala Maula To guide me to walk on the righteous path Mann Ko Ainth Ke Baati Kar Turning(Bringing together) my heart into a wick(of an oil lamp) Tera Charaag Jala Maula I’ve ignited the lamp in Your name, O Lord! Rangreza… O dyer! Mushkil Kusha O Re Noor-E-Khuda Take away my problems, O light of God! (Help me solve/get rid of my problems, O light of God!) O Re Rangreza… O dyer! Mushkil Kusha O Re Noor-E-Khuda Take away my problems, O light of God! O Re Rangreza… O dyer! Kaarigar Kismat Ke Yeh Bigdi Bana De Tu O sculptor of my destiny! Please fix my broken fate Itne Sajdon Ki Hai Keemat Yeh Bata De Tu Please show a sign/hint that all these prayers of mine were worthy of something Purza Purza Zindagi Ka Dekh Bigda Hai Every part of my life has become wrecked Kis Jagah, Main Sar Jhukaaun, Dar Dikhade Tu… Please show me the door where I can go and bow down Mushkil Kusha O Re Noor-E-Khuda Take away my problems, O light of God! O Re Rangreza… O dyer! Aaa… Maathe Pe Har Ek Bigdi Baat Likh Di Hai On my forehead, I’ve written every bad deed of mine Aaa... Hoo… Maathe Pe Har Ek Bigdi Baat Likh Di Hai On my forehead, I’ve written every bad deed of mine Yeh Duaa Bhi Arziyon Ke Saath Likh Di Hai With a great deal of request, I’ve also written this prayer(on my forehead) Hausle Ki Iss Patang Ko Taav Tu De De Give some elevation to the kite of my hopes Bin Paron Ke Aasmaan Yeh Chhune Nikli Hai It has gone up to touch the Sky without wings Mushkil Kusha O Re Noor-E-Khuda Take away my problems, O light of God! O Re Rangreza… O dyer! Rooh Ne Arzi Lagaayi Hai My soul requests You Sahi Kadam Chala Maula To guide me to walk on the righteous path Mann Ko Ainth Ke Baati Kar Turning my heart into a wick Tera Charaag Jala Maula I’ve ignited the lamp in Your name, O Lord! in Hoon Maati, Jag Bazaar, Tu Kumhaar Hai, Maula… (x2) I’m mud, the world is a bazaar, while You are the potter, O Lord! Meri Keemat Kya Lage Sab Teri Marzi Hai You’re the one who will decide what’s my worth(price) Subah Maathe Tu Zara Sa Noor Bas Mal De Apply some light/glow on my forehead in the morning Toh Savar Jaaye Yeh Kismat Itni Arzi Hai… I request You this as my destiny will transform(for the good) then Mushkil Kusha O Re Noor-E-Khuda Take away my problems, O light of God! O Re Rangreza… O dyer! Rangreza… O dyer! Mushkil Kusha O Re Noor-E-Khuda Take away my problems, O light of God! O Re Rangreza… O dyer! Mere Maula... Ooo… O Rangreza… O my Lord! O dyer! हार्दिक अभिनंदन आप सबका, शुक्रिया, धन्यवाद और Thank You इस प्रोग्राम को सुनने के लिए। 'An Indian Morning' के सभी श्रोता को किशोर संपट का प्यार भरा नमस्कार। सिनेमा और सिने-संगीत, दोनो ही आज हमारी ज़िन्दगी के अभिन्न अंग बन चुके हैं। हमारी दिलचस्पी का आलम ऐसा है कि हम केवल फ़िल्में देख कर या गाने सुनने तक ही अपने आप को सीमित नहीं रखते, बल्कि फ़िल्म संबंधित हर तरह की जानकारियाँ बटोरने का प्रयत्न करते रहते हैं। इसी दिशा में आपके हमसफ़र बन कर हम आ रहे हैं हर रविवार ’An Indian Morning’ लेकर। दोस्तों, देखते ही देखते हम वर्ष 2017 के अन्तिम दिन पर आ गए हैं। कौन कौन सी फ़िल्में बनीं इस साल? उन सभी फ़िल्मों का गीत-संगीत कैसा रहा? ज़िन्दगी की भाग-दौड़ में अगर आपने इस साल के गीतों को ठीक से सुन नहीं सके या उनके बारे में सोच-विचार करने का समय नहीं निकाल सके, तो कोई बात नहीं। हम आपके लिए लेकर आएँ है वर्ष 2017 में प्रदर्शित फ़िल्मों के गीत-संगीत का लेखा-जोखा। आइए आज चर्चा करते हैं उन फ़िल्मों के गीतों की जो प्रदर्शित हुए फ़रवरी से लेकर मई के महीनों में। 10 फ़रवरी को ’जॉली एल एल बी 2’ प्रदर्शित हुई। 17 फ़रवरी को कुल चार फ़िल्में प्रद्रशित हुईं, लेकिन एक भी बॉक ऑफ़िस पर टिक नहीं सकी। पहली फ़िल्म है ’रनिंग् शादी डॉट कॉम’। दूसरी फ़िल्म थी ’दि ग़ाज़ी अटैक’, पर इस फ़िल्म में कोई गीत नहीं था। तीसरी फ़िल्म थी ’इरादा’। इस फ़िल्म में कुछ सुन्दर रचनाएँ हैं। चौथी फ़िल्म थी ’चौहर’। कम बजट की फ़िल्म थी, कब आई कब गई पता भी नहीं चला। फ़रवरी के अन्तिम सप्ताह तीन फ़िल्में रिलीज़ हुईं - ’वेडिंग् ऐनिवर्सरी’, ’मोना डारलिंग्’ और ’रंगून’। दूसरा गीत है "बावरा मन राह ताके तरसे से", जुबिन नौटियाल, नीति मोहन और रीक चक्रवर्ती की आवाज़ों में। जुनैद वसी के बोल और चिरन्तन भट्ट का संगीत। निस्सन्देह यह ऐल्बम का श्रेष्ठ गीत है। चिरन्तन भट्ट के कीज़ और स्ट्रिंग्स अरेंजमेण्ट ने गीत को ख़ूबसूरत जामा पहनाया है। इस गीत ने अक्षय कुमार और हुमा क़ुरेशी के बीच की केमिस्ट्री को उजागर करने में मदद की है। 02-BAWRA MANN RAH TAAKE TARSE SE CD MISC-20171231 TRACK#02 3:32 JOLLY LLB 2-2017; JUBIN NAUTIYAL, NEETI MOHAN, RICK CHAKRAVARTI; CHIRANTAN BHATT; JUNAID WASI https://www.youtube.com/watch?v=EwIljm4gFoE तीसरा गीत "गो पागल" एक होली गीत है। फ़िल्म-संगीत के अन्य गीतों की तरह होली गीतों का अंदाज़ भी अब बदल चुका है। रफ़्तार, निन्दी कौर, गिरिश नाकोड और मंझ म्युज़िक के गाए इस गीत को लिखा है मंज म्युज़िक और रफ़्तार ने तथा इसमें संगीत दिया है मंज म्युज़िक और नीलेश पटेल ने। 03-GO PAGAL CD MISC-20171231 TRACK#03 2:18 JOLLY LLB 2-2017; RAFTAAR, NINDI KAUR, GIRISH NAAKOD, MANJ MUSIC; MANJ MUSIC, NILESH PATEL; MANJ MUSIC, RAFTAAR https://www.youtube.com/watch?v=iFARFbekNl8 24 फ़रवरी को प्रदर्शित हुई विशाल भारद्वाज की ’रंगून’। जब जब गुलज़ार और विशाल साथ में आए हैं, फ़िल्म और उसके गीतों में कमाल हुआ है। ’रंगून’ के साथ भी वही हुआ। इस फ़िल्म की कहानी और पार्श्व के अनुसार गाने स्वाधीनता-पूर्व समय के होने चाहिए। पहला गीत है "ब्लडी हेल", सुनिधि चौहान की आवाज़। यह एक पेप्पी ट्रैक है जिसमें कंगना रनौत नज़र आती हैं उस ज़माने की अभिनेत्री जुलिया के किरदार में। इस जौनर के बहुत गीत हैं पर जब भी ऐसे गीत पर गुलज़ार साहब के कलम चलते हैं, तब कुछ और ही कमाल होता है। इस गीत के बारे में कुछ न लिख कर बस इसे सुना जाना चाहिए। 04-BLOODY HELL CD MISC-20171231 TRACK#04 3:00 RANGOON-2017; SUNIDHI CHAUHAN; VISHAL BHARDWAJ; GULZAR https://www.youtube.com/watch?v=p9C4FaNk0M4 दूसरा गीत है "मेरे मियाँ गए इंगलैण्ड" जो "मेरे पिया गए रंगून" की धुन पर आधारित है। रेखा भारद्वाज ने अपनी आवाज़ को शमशाद बेगम की तरह नैज़ल कर लिया है इस गीत में। गीत में ऐडोल्फ़ हिटलर और विन्स्टन चर्चिल का उल्लेख है। 05-MERE MIYAN GAYE LONDON CD MISC-20171231 TRACK#05 2:02 RANGOON-2017; REKHA BHARDWAJ; VISHAL BHARDWAJ; GULZAR https://www.youtube.com/watch?v=F_9TxX6nnFg Films released in the month of March, 2017. 3 Commando 2 Jeena Isi Ka Naam Hai 10 Badrinath Ki Dulhania 17 Aa Gaya Hero Trapped Machine 24 Phillauri Bhanwarey Anaarkali of Aarah 31 Naam Shabana Poorna: Courage Has No Limit मार्च की एक महत्वपूर्ण फ़िल्म रही ’बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ जो 10 तारीख़ को प्रदर्शित हुई। वरुण धवन - आलिआ भट्ट की हिट जोड़ी की इस फ़िल्म में इन दोनों की केमिस्ट्री और भी ज़्यादा निखर कर सामने आई। "तुझको बना कर के ले जाएँगे बद्री की दुल्हनिया" में आवाज़ें हैं देव नेगी, नेहा कक्कर, मोनाली ठाकुर, इक्का सिंह, रजनीगंधा शेखावत और साथियों की। 06-TUJKO BANA KAR KE LE JAYENGE BADRI KI DULHANIA CD MISC-20171231 TRACK#06 2:53 BADRI KI DULHANIA-2017; DEV NEGI, NEHA KAKKAR, MONALI THAKUR, IKKA SINGH, RAJANIGANDHA SHEKHAWAT; TANISHK BAGHI; SHABBIR AHMED https://www.youtube.com/watch?v=1YBl3Zbt80A ऐल्बम का समापन धमाके के साथ होता है "तम्मा तम्मा अगेन" से जो बप्पी लाहिड़ी और अनुराधा पौडवाल के गाए मशहूर गीत "तम्मा तम्मा लोगे" का रीमिक्स वर्ज़न है। इंदीवर के बोलों को ही रखा गया है और बप्पी-अनुराधा की आवाज़ें भी बरकरार हैं। बस बीच बीच में बादशाह का रैप और सोने पे सुहागा अमीन सायानी के ’बिनाका गीतमाला’ से कुछ कुछ लाइनें ली गई हैं। 07-TAMMA TAMMA AGAIN CD MISC-20171231 TRACK#07 2:56 BADRI KI DULHANIA-2017; BAPPI LAHIRI, ANURADHA PAUDWAL, AMIN SAYANI, BADSHAH; BAPPI LAHIRI, TANISHK BAGHI; INDEEVAR, BADSHAH https://www.youtube.com/watch?v=EEX_XM6SxmY Films released in the month of April, 2017. 7 Laali Ki Shaadi Mein Laaddoo Deewana; Mirza Juuliet; Mukti Bhawan 14 Saanjh;Begum Jaan;Romeo-N-Bullet 21 Noor; Ek Thi Rani Aisi Bhi; Maatr; Ajab Singh Ki Gajab Kahani 21 अप्रैल को प्रदर्शित हुईं ’नूर’ जिसमें सोनाक्षी सिंहा एक चुलबुली सी लड़की है, जो एक पत्रकार भी है। इस वजह से अमाल मलिक ने पूरी कोशिशें की हैं कि कुछ दिलचस्प गाने इस फ़िल्म के लिए कम्पोज़ करें। बताना ज़रूरी है कि बतौर एकल संगीतकार यह उनकी दूसरी फ़िल्म है। ऐल्बम की शुरुआत अरमान मलिक की ताज़ी आवाज़ में "उफ़ ये नूर" से होती है, जिसमें एक जीवन्त पार्श्व संगीत और बीच बीच में तालियों ने इसे और भी ज़्यादा पेप्पी बना दिया है। 08-UFF YEH NOOR CD MISC-20171231 TRACK#08 3:16 NOOR-2017; ARMAAN MALLIK; ARMAAN MALLIK; MANOJ MUNTASHIR https://www.youtube.com/watch?v=nFACWfvSddc दूसरा गीत है "गुलाबी 2.0", जो रफ़ी साहब के गाए "गुलाबी आँखें जो तेरी देखी" गीत का रीमेक है जिसमें कुमार ने अतिरिक्त बोल डाले हैं। अमाल मलिक, तुल्सी कुमार और यश नार्वेकर की मस्ती भरे अंदाज़ ने इस गीत को एक पार्टी गीत की शक्ल दी है। 09-GULABI 2.0 CD MISC-20171231 TRACK#09 3:16 NOOR-2017; AMAAL MALLIK, TULSI KUMAR, YASH NARVEKAR; ARMAAN MALLIK; KUMAAR https://www.youtube.com/watch?v=MAmsa-RGUlc बादशाह का लिखा व स्वरबद्ध किया "मूव योर लक" एक और क्लब नंबर है जिसमें बादशाह के साथ-साथ सोनाक्षी सिंहा और दिलजीत दोसंझ भी स्वर मिलाते हैं। इसमें कोई भी शक़ नहीं कि अमाल मलिक इस दौर के श्रेष्ठ संगीतकार बनने की राह पर चल पड़े हैं। 10-MOVE YOUR LAKK CD MISC-20171231 TRACK#10 3:16 NOOR-2017; BADSHAH, SONAKSHI SINHA, DILJIT DOSANJH; ARMAAN MALLIK; BADSHAH https://www.youtube.com/watch?v=kMRRIMmICmM Films released in the month of April, 2017. 5 Mantostaan 12 Meri Pyaari Bindu; Sarkar 3 19 Half Girlfriend; Jattu Engineer; Hindi Medium 26 Chakallaspur; Sachin: A Billion Dreams; Thodi Thodi Si Manmaaniyan 19 मई को ’हिन्दी मीडियम’ प्रदर्शित हुई जिसमें सचिन-जिगर का संगीत था। इसके ऐल्बम में 2016 के गुरु रंढवा और अर्जुन के चार्टबस्टर गीत "सूट सूट" को शामिल किया गया है। इसे कम्पोज़ किया था गुरु और रजत नागपाल ने। उत्तर भारत के शादी में बजने वाले गीतों की श्रेणी में यह गीत वहाँ के क्लब्स में ज़रूर ख़ूब बजेंगे। 11-SUIT SUIT CD MISC-20171231 TRACK#11 3:16 HINDI MEDIUM-2017; GURU RANDHAWA,ARJUN; GURU RANDHAWA, RAJAT NAGPAL; GURU RANDHAWA, ARJUN https://www.youtube.com/watch?v=88LgZ-cf_P4 "सूट सूट" के बाद एक और सुपरहिट गीत है "ओ हो हो हो" जो बरसों से उत्तर भारत के क्लबों की शान है। सुखबीर के मूल गीत पर कुमार ने नए बोल लिखे हैं और इक्का ने रैप किया है। इस गीत की और क्या बात करें, यह तो लोकप्रियता के झंडे गाढ़ चुका है बरसों पहले ही। 12-OH HO HO HO CD MISC-20171231 TRACK#12 3:16 HINDI MEDIUM-2017; SUKHBIR, IKKA SINGH; SUKHBIR, ABHIJIT VAGHANI; SUKHBIR, IKKA SINGH https://www.youtube.com/watch?v=NJwGCa0QRz8 आज का अंक आपको कैसा लगा, हमें ज़रूर बताएँ aim931@rogers.com में या ksampat@rogers.com के ईमेल पते पर पत्र लिख कर। आप अपने विचार, सुझाव और शिकायतें हमें निस्संकोच लिख भेज सकते हैं। आज बस इतना ही, अगले सप्ताह चर्चा करते हैं उन फ़िल्मों के गीतों की जो प्रदर्शित हुए बाकी के महीनों में। एक नए अंक के साथ इसी मंच पर आपकी और मेरी मुलाक़ात होगी। तब तक के लिए अपने इस दोस्त किशोर संपट को अनुमति दीजिए, नमस्कार, आपका आज का दिन और आने वाला सप्ताह शुभ हो! वर्ष 2017 अब कुछ ही समय का महमान है। एक और बरस बीत गया, न जाने कितनी यादें जमा हुईं इस वर्ष, न जाने कितने नए लोग आए, न जाने कितने लोग हमसे हमेशा के लिए जुदा हो गए। फ़िल्म जगत में इस वर्ष बहुत से गुणी कलाकार हमसे बिछड़ गए, जिनका जाना कला जगत का बहुत बड़ा नुकसान है। आइए आज के ’An Indian Morning’ में याद करें उन महान कलाकारों को जिनका 2017 में देहावसान हो गया। "देखी ज़माने की यारी, बिछड़े सभी बारी बारी"। जन्म और मृत्यु प्रकृति और मनुष्य जीवन के ऐसे दो शाश्वत सत्य हैं जिन पर किसी का वश नहीं चलता। जिसने भी इस धरती पर जन्म लिया, उसी दिन यह तय हो गया कि उसे एक दिन यहाँ से जाना भी होगा। लेकिन कुछ लोग अपने जीवन काल में कुछ ऐसा कर जाते हैं कि शारीरिक रूप से वो इस धरती पर भले ना रहें, लेकिन अपनी कला और उपलब्धियों के ज़रिए हमेशा हमेशा के लिए अमर हो जाते हैं। ऐसे ही कुछ नामचीन कलाकारों का स्मरण करते हैं जिनका इस वर्ष 2017 में निधन हो गया। 1. उस्ताद अब्दुल हलीम जाफ़र ख़ाँ निधन: 4 जनवरी 2017 2. ओम पुरी निधन: 6 जनवरी 2017 3. किशोरी अमोनकर निधन: 3 अप्रैल 2017 4. जयराम आचार्य निधन: 12 अप्रैल 2017 5. विनोद खन्ना निधन: 27 अप्रैल 2017 6. उस्ताद रईस ख़ान निधन: 6 मई 2017 7. रीमा लागू निधन: 18 मई 2017 8. शिवराज निधन: 3 जून 2017 9. सबिता चौधरी निधन: 29 जून 2017 10. इन्दर कुमार निधन: 28 जुलाई 2017 11. ज़फ़र गोरखपुरी निधन: 29 जुलाई 2017 12. शकीला निधन: 20 सितंबर 2017 13. टॉम ऑल्टर निधन: 29 सितंबर 2017 14. कुंदन शाह निधन: 7 अक्टुबर 2017 15. लेख टंडन निधन: 15 अक्टुबर 2017 16. राम मुखर्जी निधन: 22 अक्टुबर 2017 17. मोहन कुमार निधन: 10 नवंबर 2017 18. मीना कपूर निधन: 12 नवंबर 2017 19. श्यामा निधन: 14 नवंबर 2017 20. बहादुर नानजी निधन: 24 नवंबर 2017 21. शशि कपूर निधन: 4 दिसंबर 2017 Locally: स्मरण करते हैं जिनका इस वर्ष 2017 में निधन हो गया। Mr. Harwalkar – January 15, 2017 Mrs. Lalita Shah – January, 2017 Mr. Mangaldas Liladhar Khakhria – June 25, 2017 Mr. Kamlesh Gupta – September 12, 2017 Mr. Kantibhai Mapara – December, 2017 13-ALAAP CD MISC-20171231 TRACK#13 0:23 YAADEIN-2001; SUNIDHI CHAUHAN; ANU MALIK 14-YAADEIN YAAD AATI HAI CD MISC-20171231 TRACK#14 5:12 YAADEIN-2001; HARIHARAN; ANU MALIK; ANAND BAKSHI 15-YAADEIN-THEME MUSIC CD MISC-20171231 TRACK#15 3:46 YAADEIN-2001; INSTRUMENTAL; ANU MALIK THE END समाप्त
There are no tracks in this playlist.
Interactive CKCU