Skip to Main Content

An Indian Morning
Sunday March 25th, 2018 with Dr. Harsha V. Dehejia and Kishore "Kish" Sampat
The first 30 minutes of the program features classical, religious as well as regional and popular music. The second one hour features community announcements and ear pleasing music from old/new & popular Indian films.

An Indian Morning celebrates not only the music of India but equally its various arts and artisans, poets and potters, kings and patriots. The ethos of the program is summarized by its signature closing line, "Seeking the spirit of India, Jai Hind". तेरी गोद में सर है मैया-माता भजन नवरात्रि के शुभ अवसर पर सुनते हैं एक भजन अरिजीत सिंह का गाया हुआ। मनोज मुन्तशिर की रचना है जिसका संगीत तैयार किया है जीत गांगुली ने। 01-MAIYA TERI JAI JAI KAR CD MISC-20180325 TRACK#01 5:32 MAATA BHAJAN-2016; ARIJIT SINGH; JEET GANGULI; MANOJ MUNTASHIR https://www.youtube.com/watch?v=yutx7mSPrM8 एक बार फिर हार्दिक अभिनंदन आप सबका, शुक्रिया, घन्यावाद और Thank You इस प्रोग्राम को सुनने के लिए। मुझे गले से लगा लो....उदासी के एहसास को प्यार का मरहम लगाता एक नग्मा “An Indian Morning” पर जारी श्रृंखला “दस थाट, दस राग और दस गीत” के नए सप्ताह में सभी रसिकों का मैं किशोर संपट एक बार फिर हार्दिक स्वागत करता हूँ। आधुनिक उत्तर भारतीय संगीत में राग-वर्गीकरण के लिए प्रचलित दस थाट प्रणाली पर केन्द्रित इस श्रृंखला में अब तक आप कल्याण, बिलावल, खमाज, भैरव, पूर्वी, मारवा और काफ़ी थाट का परिचय प्राप्त कर चुके हैं। आज बारी है, आठवें थाट अर्थात “आसावरी” की। “आसावरी” थाट के स्वर होते हैं- सा, रे, ग॒, म, प ध॒, नि॒ अर्थात आसावरी थाट में गांधार, धैवत और निषाद स्वर कोमल तथा शेष स्वर शुद्ध प्रयोग किये जाते हैं। आसावरी थाट का आश्रय राग आसावरी ही कहलाता है। इस थाट के अन्तर्गत आने वाले कुछ अन्य मुख्य राग हैं- जौनपुरी, देवगांधार, सिंधु भैरवी, कौशिक कान्हड़ा, दरबारी कान्हड़ा, अड़ाना आदि। दिन के दूसरे प्रहर में इस राग का गायन-वादन सार्थक अनुभूति कराता है। थाट आसावरी के आश्रय राग आसावरी पर आधारित एक फिल्म-गीत अब हम आपको सुनवाते हैं। आज हम आपको १९६३ में प्रदर्शित फिल्म “आज और कल”’ का गीत- “मुझे गले से लगा लो बहुत उदास हूँ मैं....” सुनवाएँगे। इस गीत में राग आसावरी के स्वरों की छाया ही नहीं बल्कि आसावरी का गाम्भीर्य भी उपस्थित है। संगीतकार रवि ने फिल्म के प्रसंग के अनुसार ही इस गीत के धुन की रचना की है। भान के अनुकूल संगीत–रचना करना रवि की विशेषता रही है। संगीत की कर्णप्रियता तथा धुन की गेयता का वे विशेष ध्यान रखते थे। रागों पर आधारित उनके संगीतबद्ध किये गीत भी एक सामान्य व्यक्ति सरलता से गुनगुना सकता है। गीतकार साहिर लुधियानवी के शब्दों को आशा भोसले और मोहम्मद रफी ने अपने स्वरों से सजाया है। कहरवा ताल में निबद्ध यह गीत अभिनेत्री नन्दा और सुनील दत्त पर फिल्माया गया है। लीजिए, आप सुनिए यह आकर्षक गीत- 02-MUJHE GALE SE LAGA LO CD MISC-20180325 TRACK#02 4:53 AAJ AUR KAL-1963; ASHA BHOSLE, MOHAMMAD RAFI; RAVI; SAHIR LUDHIANAVI https://www.youtube.com/watch?v=xjlS6rB_t3Y तुमको देखा तो ये ख्याल आया....कि इतनी सुरीली गज़ल पर क्यों न हम कुर्बान जाए “An Indian Morning” के सभी दोस्तों को हमारा सलाम! दोस्तों, शेर-ओ-शायरी, नज़्मों, नगमों, ग़ज़लों, क़व्वालियों की रवायत सदियों की है। तो पेश-ए-ख़िदमत है नगमों, नज़्मों, ग़ज़लों और क़व्वालियों की एक अदबी महफ़िल, कहकशाँ। ग़ज़ल गायकों की जब बात चलती है तो जो एक नाम सब के ज़ुबान पर सब से पहले आता है, वो नाम है जगजीत सिंह का। युं तो मेहदी हसन और ग़ुलाम अली ग़ज़लों के बादशाह माने जाते हैं, लेकिन जगजीत सिंह की गायकी कुछ इस तरह से आयी कि छोटे, बड़े, जवान, बूढ़े, सभी को उन्होने अपनी ओर आकर्षित किया और आज भी वो सब से लोकप्रिय ग़ज़ल गायक बने हुए हैं। जगजीत सिंह ने ना केवल ग़ैर फ़िल्मी ग़ज़लों की लड़ी लगा दी, बल्कि फ़िल्मों के लिए भी ग़ज़लों को थोड़े हल्के फुल्के अंदाज़ में पेश कर ख़ूब ख़ूब तारीफ़ें बटोरी। ऐसे में इस शृंखला में बेहद ज़रूरी हो जाता है कि उनकी गायी कोई फ़िल्मी ग़ज़ल आप तक पहुँचायी जाए। तो हमने फ़िल्म 'साथ साथ' की एक ग़ज़ल चुनी है, और इसे इसलिए चुना क्योंकि इस फ़िल्म के जो संगीतकार हैं उनका नाम भी ग़ैर फ़िल्मी ग़ज़लों को कॊम्पोज़ करने के लिए काफ़ी जाना जाता है। कुलदीप सिंह। जी हाँ, फ़िल्म 'साथ साथ' में कुलदीप सिंह का संगीत था और इस फ़िल्म के जिस ग़ज़ल को हमने चुना है वह है "तुमको देखा तो ये ख़याल आया, ज़िंदगी धूप तुम घना साया"। दोस्तों, ग़ज़ल एक शायर के जज़्बाती दिल बयान करती है। और जगजीत सिंह का भी हमेशा यही मक़सद रहता है कि उनके गाए ग़ज़लों में जज़्बात पूरी तरह से बाहर निकल सामने आए। जगजीत सिंह का पहला एल.पी रेकॊर्ड सन् १९७६ में बना जो लोगों के दिलों में घर कर गई थी। एक ग़ज़ल गायक होने के साथ साथ वो एक संगीतकार भी हैं। उन्होने पाश्चात्य संगीत को शास्त्रीय संगीत के साथ ब्लेण्ड करके ग़ज़ल को ख़ास-ओ-आम बनाया है। फ़िल्म 'साथ साथ' में गानें लिखे थे जावेद अख़्तर साहब ने। दोस्तों, फ़िल्म 'साथ साथ' सन् १९८२ की फ़िल्म थी जो ४ मार्च को प्रदर्शित हुई थी। फ़िल्म का निर्माण किया था दिलीप धवन ने। डेविड धवन ने एडिटिंग् का पक्ष संभाला था। मुख्य कलाकारों में शामिल थे राकेश बेदी, सुधा चोपड़ा, फ़ारुख़ शेख़, नीना गुप्ता, ए.के. हंगल, अवतार गिल, दीप्ती नवल, जावेद ख़ान, सतीश शाह, यूनुस परवेज़, गीता सिद्धार्थ, अंजन श्रीवास्तव प्रमुख। तो आइए सुना जाए यह कालजयी ग़ज़ल... क्या आप जानते हैं... कि जगजीत सिंह को ग़ज़लों में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए भारत सरकार ने सन् २००३ में राष्ट्र के द्वितीय सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मविभूषण से सम्मानित किया था। 03-TUMKO DEKHA TO YEH KHAYAL AAYA CD MISC-20180325 TRACK#03 4:35 SAATH SAATH-1982; JAGJIT SINGH; KULDIP SINGH; JAVED AKHTAR https://www.youtube.com/watch?v=-GRqHkV9Bls ना कजरे की धार-मोहरा १९९४ इन्दीवर का लिखा एक बढ़िया गीत सुनते हैं फिल्म मोहरा से। सन १९९४ की फिल्म मोहरा एक बड़ी हिट फिल्म है और इसके गीत भी जबरदस्त हिट हुए थे। प्रस्तुत गीत साधना सरगम और पंकज उधास की आवाजों में है जिसकी धुन बनाई है विजू शाह ने। बरसों पहले संगीतकार द्वय कल्याणजी आनंदजी ने मुकेश से यही गीत गवाया था। उस गीत को हम आपको बाद में सुनवायेंगे। 04-NA KAJRE KI DHAAR CD MISC-20180325 TRACK#04 4:12 MOHRA-1994; PANKAJ UDHAS, SADHNA SARGAM; VIJU SHAH; INDEEVAR https://www.youtube.com/watch?time_continue=70&v=v8k5FzO5Ipc काहे इतना गुमान छोरिए-भरोसा १९६३ राजेंद्र कृष्ण का लिखा एक उपदेशात्मक गीत सुनते हैं फिल्म भरोसा से। इस गीत का मूड अच्छा है और अंतरे रोमांटिक हैं। इस लिहाज से ये गीत टू इन वन है। सन्देश भी है और फ़िल्मी लटके झटके भी। गीत फिल्माया गया है गुरु दत्त और आशा पारेख पर। इस गीत की तर्ज़ तैयार की है रवि ने। गायक कलाकार हैं रफ़ी और आशा। 05-KAHE ITNA GUMAAN CHHORIYE CD MISC-20180325 TRACK#05 5:10 BHAROSA-1963; MOHAMMAD RAFI, ASHA BHOSLE; RAVI; RAJINDER KRISHAN https://www.youtube.com/watch?v=1kSYAhn7Jpw हमीं से मुहब्बत हमीं से लड़ाई-लीडर १९६४ प्यार मोहब्बत में नोक झोंक तो होती ही है। फिल्म लीडर से एक रफ़ी का गाया गीत सुनते हैं। शकील बदायूनीं के गीत की तर्ज़ बनाई है नौशाद ने। जैसे प्यार मोहब्बत में सब जायज है वैसे ही हिंदी फ़िल्मी गीतों की पंक्तियों में भी सब कुछ जायज है। अब कोई दूसरी पंक्ति के शब्द “कर” को “पर” लिख दे तो इसका अर्थ कोई सुपर-ज्ञानी ही समझ सकता है। ये अंतर ढेर सारी आँख मूँद के बनाई गयी वेबसाइटों पर नज़र नहीं आता है। 06-HUM HI SE MOHABBAT HUM HI SE LADAI CD MISC-20180315 TRACK#06 3:07 LEADER-1964; MOHAMMAD RAFI; NAUSHAD; SHAKEEL BADAYUNI https://www.youtube.com/watch?v=BX924ZSsCsQ मित्रों, आज हम ’An Indian Morning’ में फिर से पिछले साल पर नज़र डाल रहे हैं। पिछले साल की फ़िल्मों के कुछ अच्छे गीतों को दोबारा सुन लिया जाए। इस लिए हम वर्ष 2017 के 25 श्रेष्ठ गीतों की सूची पर पहुँचे। ये 25 गीत किसी पायदान रूपी क्रम में नहीं सजाए गए हैं, और ना ही हम किसी काउन्टडाउन के स्वरूप में इन्हें पेश कर रहे हैं। बस यूं समझ लीजिए कि ’An Indian Morning’ द्वारा चुने गए वर्ष 2017 की ये श्रेष्ठ रचनाएँ हैं। तो हर हप्ते हम सुनवाऐंगे दो या तीन बीते बरस 2017 के श्रेष्ठ हिन्दी फ़िल्मी गीत। माना कि हम यार नहीं, लो तय है कि प्यार नहीं Maana ki Hum Yaar Nahin इस गीत को गाया है एक कुशल अभिनेत्री ने जिनकी फिल्मों में की गयी अदाकारी से आप भली भांति परिचित होंगे। पिछले कुछ सालों में करीना कपूर, श्रद्धा कपूर, आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा की आवाज़ें फिल्मी गीतों में आप सुन चुके हैं। इस सूची में नया नाम जुड़ा है परिणिति चोपड़ा का जो अपनी चचेरी बहन प्रियंका चोपड़ा की तरह ही संगीत की छात्रा रही हैं। संगीत में स्नातक, परिणिति पढ़ाई में हमेशा अव्वल रहा करती थीं और एक बैंकर बनने के लिए विदेश में पढ़ाई भी कर चुकी थीं। पर संयोग कुछ ऐसा बना कि वो यशराज फिल्म के PRO में काम करते करते अभिनेत्री बन बैठीं। यूँ तो चोपड़ा परिवार व्यापार से संबंध रखता है पर उनके पिता और घर के अन्य लोग भी गायिकी में दिलचस्पी रखते रहे। इसीलिए जब फिल्म के निर्माता, निर्देशक और संगीतकार की तरफ़ से उन्हें फिल्म के सबसे अहम गीत को गाने का मौका मिला तो उनके मन में वर्षों से दबी इच्छा फलीभूत हो गयी। इस गीत को लिखा है कौसर मुनीर ने जो सीक्रेट सुपरस्टार में भी इस साल बतौर गीतकार की भूमिका निभा चुकी हैं। इस गीत की खासियत ये है कि इसे पहले लिखा गया और फिर इसकी धुन बनाई गयी। मेरी प्यारी बिन्दु का ये पहला रिकार्ड किया जाने वाला गाना था। जब भी मैं इस गीत के मुखड़े और अंतरों से गुजरता हूँ तो अंग्रेजी के एक प्रचलित शब्द Self Denial यानि आत्मपरित्याग की याद आ जाती हैं। इस गीत का सबसे मजबूत पहलू है सचिन जिगर की धुन जो जिसे सुनते ही मन करता है कि आँखें बंद कर के उसकी मधुरता का आनंद लेते रहो। माना कि हम यार नहीं, लो तय है कि प्यार नहीं फिर भी नज़रें ना तुम मिलाना, दिल का ऐतबार नहीं माना कि हम यार नहीं.. 07-MAANA KI HUM YAAR NAHIN TO TAI HAI KI PYAAR NAHIN CD MISC-20180325 TRACK#07 4:14 MERI PYAARI BINDU-2017; PARINEETI CHOPRA, SONU NIGAM; SACHIN-JIGAR; KAUSAR MUNIR https://www.youtube.com/watch?time_continue=68&v=D9N7qAyLofE ताज़ा - सुरताल ‘Presenting Sonu Ke Titu Ki Sweety's house party anthem "Bom Diggy Diggy" composed by Zack Knight. The song features Kartik Aaryan and Sunny Singh and is sung by Zack Knight and Jasmin Walia. 08-BOM DIGGY DIGGY BOM BOM CD MISC-20180325 TRACK#08 3:22 SONU KE TITU KI SWEETY-2018; ZACK KNIGHT, JASMIN WALIA; ZACK KNIGHT; ZACK KNIGHT, KUMAAR https://www.youtube.com/watch?v=yIIGQB6EMAM&t=0s&list=PL4uUU2x5ZgR1JOlcY9SZB94MW6fBE8ovU&index=2 Presenting Yo Yo Honey Singh’s latest offering “Dil Chori” from “Sonu Ke Titu Ki Sweety” starring Kartik Aaryan, Nushrat Bharucha and Sunny Singh. Enjoy this remake recreation of Hans Raj Hans’ original song “Dil Chori Sada Ho Gaya”. 09-DIL CHORI SADA HO GAYA KI KARIYE CD MISC-20180325 TRACK#09 3:31 SONU KE TITU KI SWEETY-2018; YO YO HONEY SINGH, SIMAR KAUR, ISHERS; YO YO HONEY SINGH https://www.youtube.com/watch?v=xWi8nDUjHGA&list=PL4uUU2x5ZgR1JOlcY9SZB94MW6fBE8ovU&index=3 THE END समाप्त
There are no tracks in this playlist.
Interactive CKCU