Skip to Main Content

An Indian Morning
Sunday January 1st, 2017 with Dr. Harsha V. Dehejia and Kishore "Kish" Sampat
The first half of the program features classical and religious music as well as regional and popular music. The second half features community announcements, Ghazals, Themes, Popular Old & New Bollywood Films music and more.

An Indian Morning celebrates not only the Music of India but equally its various arts and artisans, poets and potters, kings and patriots. The ethos of the program is summarized by its signature closing line, "Seeking the spirit of India, Jai Hind". 01-Aaya Naya Saal Re CD MISC-20170101 Track#01 4:26 HAPPY NEW YEAR SONGS-2013; Rajender Shukla https://www.youtube.com/watch?v=HGSekeVpfrE हार्दिक अभिनंदन आप सबका, शुक्रिया, धन्यवाद और Thank You इस प्रोग्राम को सुनने के लिए। गुल ने गुलशन से गुलफाम भेजा है, सितारों ने आसमां से सलाम भेजा है। मुबारक हो आपको नया साल, भुल जाओ बिते हुए कल को। दिल में बसालो नव वर्ष को, मुस्कराओ चाहे जो भी हो पल। खुशियां लेकर आया है नव वर्ष 2017। हमने ये पैगाम भेजा है ‍Happy New Year!!!. ‘An Indian Morning' के सभी listeners को किशोर संपट का प्यार भरा नमस्कार! दोस्तों, देखते ही देखते हम नव वर्ष 2017 पर आ गए हैं। कौन कौन सी फ़िल्में बनीं पिछले साल? उन सभी फ़िल्मों का गीत-संगीत कैसा रहा? ज़िन्दगी की भाग-दौड़ में अगर आपने 2016 के गीतों को ठीक से सुन नहीं सके या उनके बारे में सोच-विचार करने का समय नहीं निकाल सके, तो कोई बात नहीं। हम आपके लिए लेकर आएँ हैं वर्ष 2016 में प्रदर्शित फ़िल्मों के गीत-संगीत का लेखा-जोखा। पिछले रविवार इस लघु श्रृंखला की पहली और दुसरी कड़ी में उन फ़िल्मों के गीतों की चर्चा की जो प्रदर्शित हुए जनवरी, फ़रवरी, मार्च और अप्रैल के महीनों में। आइए इस लघु श्रृंखला की अंतिम कड़ी में आज चर्चा करते हैं उन फ़िल्मों के गीतों की जो प्रदर्शित हुए मई से लेकर दिसंबर के महीनों में। 6 May One Night Stand; Traffic; 1920 London 13 May Azhar; Buddha in a Traffic Jam; Khel Toh Ab Shuru Hoga 20 May Kaptaan; Sarbjit 27 May Phobia; Veerappan; Fredrick; Waiting ऐश्वर्या राय बच्चन, रणदीप हूडा अभिनीत ’सर्बजीत’ फ़िल्म में कुल 9 गीत हैं। एक लम्बे समय बाद एक अच्छे संगीत वाला फ़िल्म आया। सुखविन्दर सिंह, सुनिधि चौहान, शैल हाडा और कल्पना गंधर्व की आवाज़ों में भंगड़ा गीत "टुंग लक" बस इसके गायकों के लिए ही ध्यान आकर्षित करता है और इसलिए भी कि कई बरस बाद शैल हाडा का संगीत और गायन इस गीत में सुनाई पड़ता है। "टुंग लक" के बाद संगीतकार जोड़ी शैल-प्रीतेश लेकर आते हैं "मेहरबान" शीर्षक से एक क़व्वाली। सुखविन्दर सिंह, शैल हाडा और मुनव्वर मासूम की गाई यह क़व्वाली हमारा ध्यान आकर्षित ज़रूर करती है। 02-Tung Lak CD MISC-201701 Track#02 2:10 SARBJIT-2016; Sukhwinder Singh, Sunidhi Chauhan, Shail Hada & Kalpana Gandharv; Shail-Pritesh; Sandeep Singh https://www.youtube.com/watch?v=9WfgCE0Yn7Y 03-Meherbaan CD MISC-20170101 Track#03 2:08 SARBJIT-2016; Sukhwinder Singh, Shail Hada & Munaawar Masoom; Shail-Pritesh; A.M. Turaz https://www.youtube.com/watch?v=-ie1eBUOUP4 3 June Housefull 3; 10 June Do Lafzon Ki Kahani; Dhanak 10 June Te3n 17 June Udta Punjab; Luv U Alia 24 June Raman Raghav 2.0; Junooniyat; 7 Hours To Go; A Scandall; Rough Book जून शुरु हुआ ’हौसफ़ूल 3’ से। इस मस्ती भरे फ़िल्म के गाने भी मस्ती भरे हैं। शारिब-तोशी, सोहैल सेन, मिका सिंह औत तनिष्क बागची के संगीत में कुल चार गीत हैं । 04-Taang Uthake CD MISC-20170101 Track#04 2:20 HOUSEFULL 3-2016; Sohail Sen, Mika Singh, Neeti Mohan, Mamta Sharma; Sohail Sen; Sameer Sen, Farhad-Sajid, Mamta Sharma, Sanjeev Chaturvedi https://www.youtube.com/watch?v=rohyOGXD0Ug जून की सर्वाधिक चर्चित फ़िल्म रही ’उड़ता पंजाब’ जो रिलीज़ से पहले ही विवादों से घिर गई थी। अमित त्रिवेदी का संगीत एक बार फिर सर चढ़ कर बोला। फ़िल्म संगीत के इतिहास में इस फ़िल्म को सर्वाधिक ड्रग्स के उल्लेख वाले गीतों की फ़िल्म के रूप में याद रखा जाएगा। ’उड़ता पंजाब’ के साउन्ड ट्रैक में शिव कुमार बटालवी की लिखी कविता "इक कुड़ी जिदा नाम मोहब्बत" को गीत के रूप में पेश किया गया है। शाहिद मालिया का गाया संस्करण ग्राम्य, लोक-आधारित और भावपूर्ण है, जबकि दिलजीत दोसंझ का गाया संस्करण समकालीन (आधुनिक) और मेलोडी-सम्पन्ना है। 05-Ikk Kudi CD MISC-20170101 Track#05 3:07 UDTA PUNJAB-2016; Diljit Dosanjh; Amit Trivedi; Late Shri Shiv Kumar Batalvi https://www.youtube.com/watch?v=ZbX_nlzv7uU 1 July Shorgul; Dil Toh Deewana Hai 6 July Sultan; Brahman Naman 15 July Great Grand Masti 22 July Madaari; Ishq Click; M Cream 29 July Dishoom; Love Ke Funday 6 जुलाई को इस साल की सबसे बड़ी फ़िल्मों में से एक - ’सुल्तान’ प्रदर्शित हुई। सलमान ख़ान की फ़िल्म हो और उसके गाने न चले ऐसा होना नामुमकिन है। ’सुल्तान’ के गाने भी ख़ूब चले। विशाल-शेखर का संगीत, इरशाद कामिल के गीत, जादू तो चलना ही था। ऐल्बम का आग़ाज़ होता है "बेबी को बेस पसन्द है" से। विशाल ददलानी, बाद्शाह, शालमली खोलगडे और इशिता के गाए इस गीत में ढोलक, भपंग, ड्रम, टर्णटेबल और तमाम परक्युशन का इस्तमाल किया गया है। इस गीत में कोई ख़ास बात ना होते हुए भी इतना बड़ा हिट हुआ, यही आश्चर्य की बात है। वैसे इससे पहले भी सलमान की फ़िल्मों के गीत इसी तरह कैची लाइनों की वजह से हिट होते रहे हैं। ऐल्बम का सबसे अच्छा गीत रहा "जग घूमेया" जिसे राहत फ़तेह अली ख़ान ने गाया। इस गीत के साथ एक विवाद जुड़ा हुआ है। पहले यह गीत अरिजीत सिंह गाने वाले थे लेकिन सलमान के साथ किसी अनबन की वजह से अरिजीत को इस फ़िल्म से बाहर फेंक दिया गया। 06-Baby Ko Bass Pasand Hai CD MISC-20170101 Track#06 2:34 SULTAN-2016; Vishal Dadlani; Shalmali Kholgade, Isheeta, Badshah; Vishal-Shekhar; Irshad Kamil https://www.youtube.com/watch?v=aWMTj-rejvc 07-Jag Ghoomeya CD MISC-20170101 Track#07 2:45 SULTAN-2016; Rahat Fateh Ali Khan; Vishal-Shekhar; Irshad Kamil https://www.youtube.com/watch?v=6TPcwWHZN_0 5 August The Legend of Michael Mishra; Fever; Hai Apna Dil Toh Awara 12 August Mohenjo Daro; Rustom; 19 August Happy Bhag Jayegi 25 August Waarrior Savitri; A Flying Jatt 2 September Akira; Yea Toh Two Much Ho Gayaa; Island City 9 September Baar Baar Dekho; Freaky Ali; Ek Kahani Julie Ki 16 September Raaz Reboot; Pink 23 September Parched; Banjo; Days of Tafree; Wah Taj 30 September M.S. Dhoni : The Untold Story 12 अगस्त के प्रदर्शित हुई थी ’रुस्तोम’। फ़िल्म की कहानी के हिसाब से इस फ़िल्म के गीत-संगीत से ज़्यादा उम्मीदें लगाना मुश्किल था, पर संगीतकारों ने ऐसा काम कर दिखाया कि यह ऐल्बम ऐवरेज से कहीं उपर जा पहुँचा। "तेरे संग यारा" एक चार्टबस्टर सिद्ध हुआ। हालाँकि संगीतकार अर्को को अक्सर सेफ़-गेम खेलने वाला खिलाड़ी समझा जाता रहा है, पर यह गीत वाक़ई एक नगीना है। मनोज मुन्तशिर के रोमान्टिक बोल और आतिफ़ असलम की आवाज़ गीत में जान डाल दी है। आतिफ़ की कशिश भरी आवाज़ ने इस गीत को ऐल्बम का श्रेष्ठ गीत बना दिया है। 08-Tere Sang Yara CD MISC-20170101 Track#08 2:20 RUSTOM-2016; Atif Aslam; Arko; Manoj Muntashir https://www.youtube.com/watch?v=5gwy0gcjIkI सितंबर के महीने में यूं तो बहुत सी फ़िल्में रिलीज़ हुईं जैसे कि ’अकीरा’, ’ये तो टू मच हो गया’, ’फ़्रेकी अली’, ’एक कहानी जुली की’, ’वाह ताज’, ’एम. एस. धोनी’ वगेरह, पर जिन दो फ़िल्मों के संगीत ने हमारा ध्यान आकर्षित किया, वो दो फ़िल्में हैं ’बार बार देखो’ और ’राज़ रीबूट’। ’बार बार देखो’ की अगर बात करें तो जब करण जोहर, फ़रहान अख़्तर और रितेश सिधवानी जैसे नाम जुड़े हों तो सिद्धार्थ मल्होत्रा - कटरीना कैफ़ अभिनीत इस फ़िल्म के गीत-संगीत से उम्मीदें लगाई जा सकती है। 09-Nachde Ne Saare CD MISC-20170101 Track#09 2:34 BAAR BAAR DEKHO-2016; Jasleen Royal, Harshdeep Kaur & Siddharth Mahadevan; Jasleen Royal; Aditya Sharma https://www.youtube.com/watch?v=356hZ_Glwno 10-Kala Chashma CD MISC-20170101 Track#10 3:19 BAAR BAAR DEKHO-2016; Amar Arshi, Badshah & Neha Kakkar; Prem Hardeep-Badshah; Amrik Singh & Kumaar https://www.youtube.com/watch?v=4WRJHbL4dAk 7 October Mirzya; MSG: The Warrior Lion Heart; Tutak Tutak Tutiya 14 October Anna; Motu Patlu: King Of Kings; Beiimaan Love; Saat Uchakkey; Fuddu; Aakhir Kab Tak 21 October Ek Tera Saath; Umrika 28 October Shivaay; Ae Dil Hai Mushkil 11 November Chaar Sahibzaade: Rise of Banda Singh Bahadur Dongri Ka Raja; Ishq Junoon; Rock On!! 2 18 November Tum Bin II; Force 2 25 November Dear Zindagi; Saansein; Moh Maya Money 2 December Kahaani 2 9 December Befikre 16 December Wajah Tum Ho 23 December Dangal 9 दिसंबर को प्रदर्शित ’बेफ़िकरे’ काफ़ी चर्चा में रही। आदित्य चोपड़ा निर्देशित और रणवीर सिंह व वाणी कपूर अभिनीत इस युवा-केन्द्रित फ़िल्म का गीत-संगीत भी श्रोताओं को यही अहसास कराता है कि यह एक युवा केन्द्रित फ़िल्म है। फ़िल्म के संगीतकार हैं विशाल-शेखर। सर्वाधिक लोकप्रिय गीत "नशे सी चढ़ गई" एक ऐसा गीत है जिसमें वाक़ई एक नशा है जो गीत के अन्त तक हमें इसके साथ बनाए रखता है। अरिजीत की आवाज़ के साथ विशाल-शेखर ने जो प्रयोग किया है, वह आपको निराश नहीं करेगी। पापोन का गाया "लबों का कारोबार" तो युवाओं के बीच बेहद मशहूर हो रहा है क्योंकि इसमें चुम्बन के महत्व और मासूमियत पर प्रकाश डाला गया है। यह गीत हमें किसी फ़्रेन्च ओपेरा हाउस का अहसास कराता है। इसमें भी साल्सा का रंग है। गीटार, वायलिन, ट्रम्पेट्स और पियानो से गीत को ऊँचाई मिली है। तो मित्रों, अब हम आ पहुँचे हैं 2016 के फ़िल्म-संगीत की समीक्षा के मंज़िल पर। पिछले तीन सप्ताहों से हम 2016 में प्रदर्शित फ़िल्मों के गीतों की चर्चा कर रहे थे इस वर्षान्त विशेष लघु श्रृंखला में। आज 1 जनवरी 2017 है और नया साल शुरु हो चुका है। तो आप सभी को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए इस विशेष लघु श्रृंखला को यहीं समाप्त करने की अपने इस दोस्त किशोर संपट को अनुमति दीजिए, नमस्कार, और a very happy and prosperous new year 2017!!! 11-Nashe Si Chadh Gayi Oye CD MISC-20170101 Track#11 2:34 BEFIKRE-2016; Arijit Singh; Vishal-Shekhar; Jaideep Sahni https://www.youtube.com/watch?v=Wd2B8OAotU8 12-Labon Ka Karobaar CD MISC-20170101 Track#12 3:16 BEFIKRE-2016; Papon; Vishal-Shekhar; Jaideep Sahni https://www.youtube.com/watch?v=o1naAWn2IsY THE END समाप्त
Aaya Naya Saal Re
Rajender Shukla - HAPPY NEW YEAR SONGS-2013
Tung Lak
Sukhwinder Singh, Sunidhi Chauhan, Shail Hada & Kalpana Gandharv; Shail-Pritesh; Sandeep Singh - SARBJIT-2016
Meherbaan
Sukhwinder Singh, Shail Hada & Munaawar Masoom; Shail-Pritesh; A.M. Turaz - SARBJIT-2016
Taang Uthake
Sohail Sen, Mika Singh, Neeti Mohan, Mamta Sharma; Sohail Sen; Sameer Sen, Farhad-Sajid, Mamta Sharma, Sanjeev Chaturvedi - HOUSEFULL 3-2016
Ikk Kudi
Diljit Dosanjh; Amit Trivedi; Late Shri Shiv Kumar Batalvi - UDTA PUNJAB-2016
Baby Ko Bass Pasand Hai
Vishal Dadlani; Shalmali Kholgade, Isheeta, Badshah; Vishal-Shekhar; Irshad Kamil - SULTAN-2016
Jag Ghoomeya
Rahat Fateh Ali Khan; Vishal-Shekhar; Irshad Kamil - SULTAN-2016
Tere Sang Yara
Atif Aslam; Arko; Manoj Muntashir - RUSTOM-2016
Nachde Ne Saare
Jasleen Royal, Harshdeep Kaur & Siddharth Mahadevan; Jasleen Royal; Aditya Sharma - BAAR BAAR DEKHO-2016 New
Kala Chashma
Amar Arshi, Badshah & Neha Kakkar; Prem Hardeep-Badshah; Amrik Singh & Kumaar - BAAR BAAR DEKHO-2016 New
Nashe Si Chadh Gayi Oye
Arijit Singh; Vishal-Shekhar; Jaideep Sahni - BEFIKRE-2016 New
Labon Ka Karobaar
Papon; Vishal-Shekhar; Jaideep Sahni - BEFIKRE-2016 New
Interactive CKCU