Skip to Main Content

An Indian Morning
Sunday September 11th, 2016 with Dr. Harsha V. Dehejia and Kishore "Kish" Sampat
Classical, Semi-Classical, Folk, Devotional, Ghazals, Regional Indian music, Community Announcements, News from Bollywood, Music & Songs from Old, Popular and New Indian Films and more...

Celebrating not only the Music of India, but equally so its varied rich art, artisans, culture and people while maintaining the SPIRIT of INDIA.... 01-Bheeni Bheeni Bhor CD MISC-20160911 Track#01 4:50 DIL PADOSI HAI-1987; Asha Bhosle; R.D.Burman; Gulzar एक बार फिर हार्दिक अभिनंदन आप सबका, शुक्रिया, घन्यवाद और Thank You इस प्रोग्राम को सुनने के लिए । कहते हैं कि बरगद के पेड़ के नीचे पौधे पनप नहीं पाते, क्योंकि उन्हें जरूरी प्रकाश, हवा और फैलने के लिए जमीन नहीं मिल पाती। लेकिन इस बात को झुठलाती हैं गायिका आशा भोसले। लता मंगेशकर जैसी महान गायिका, जिनकी प्रशंसा के लिए शब्द भी कम पड़ जाते हैं, के साये से निकलकर आशा ने जिस तरह से अपनी पहचान बनाई है वो वास्तव में उन लोगों के लिए मिसाल है, जो अपनी कमतरी के लिए बरगद के पेड़ का बहाना बनाते हैं। मास्टर दीनानाथ मंगेशकर का परिवार संगीत से ओत-प्रोत था। वे अभिनेता और शास्त्रीय गायक थे। इस परिवार में आशा ने 8 सितंबर 1933 को सांगली (महाराष्ट्र) में जन्म लिया। 1943 से आशा ने अपना गायकी का सफर शुरू किया, जो अनवरत जारी है। इस सफर में उन्होंने करोड़ों लोगों पर अपना असर छोड़ा है। अपनी मधुर आवाज से उन्होंने टूटे दिलों पर मरहम लगाया है, रोते को हंसाया है, निराशा से घिरे को हिम्मत दी है, प्रेमियों को इजहार के लिए प्रेरित किया है, प्रेमियों ने मोहब्बत में डुबकी लगाई है, नाच न जानने वालों ने भी ठुमके लगाए हैं। आशा ने हर तरह के इमोशन को अपनी आवाज दी है और अप्रत्यक्ष रूप से सभी को प्रभावित किया है। अपने लंबे सफर में उन्होंने यादगार गीतों की ऐसी झड़ी लगाई है कि जब चाहे आप इनमें भीग सकते हैं। 02-Tora Mann Darpan Kehlayain CD MISC-20160911 Track#02 3:11 KAAJAL-1965; Asha Bhosle; Ravi; Sahir Ludhianavi- ईश्वर भी उनकी ही सहायता करता है, जो खुद अपनी सहायता करते हैं। 10 वर्ष की उम्र में आशा ने मराठी फिल्म ‘माझा बाळ’ के लिए गाना गाया। दत्ता दावजेकर ने संगीत दिया था। आशा की गायकी से सभी प्रभावित हुए। 15 वर्ष की उम्र में आशा ने हिन्दी गाना गाया। फिल्म थी 'चुनरिया' (1948)। हंसराज बहल के संगीत निर्देशन में 'सावन आया' गीत उन्होंने गाया। वैसे आशा का पहला सोलो गीत फिल्म 'रात की रानी' (1949) से है। इसी बीच आशा ने एक ऐसा निर्णय लिया जिससे मंगेशकर परिवार उनके खिलाफ हो गया। मात्र 16 वर्ष की उम्र में उन्होंने अपने से उम्र में 15 वर्ष बड़े गणपत राव भोसले से विवाह कर लिया और आशा मंगेशकर से आशा भोसले बन गईं। 03-Chain Se Hamko Kabhi Aapne Jeene Na Diya CD MISC-20160911 Track#03 3:30 PRAN JAYE PAR VACHAN NAA JAYE-1975; Asha Bhosle; O.P.Nayyar; S.H.Bihari- 04-Mera Kuchh Saman CD MISC-20160911 Track#04 6:38 IJAAZAT-1986; Asha Bhosle; R.D.Burman; Gulzar- आशा ने दूसरी शादी संगीतकार राहुल देव बर्मन से की। वे बहुत अच्छे दोस्त थे और ज्यादा वक्त साथ बिताने के लिए उन्होंने विवाह रचा लिया। ये दो कलाकारों की शादी थी, जो आरडी की मृत्यु तक चली। उम्र के मामले में आशा से आरडी 6 वर्ष छोटे थे और तलाकशुदा भी। आरडी-आशा की जुगलबंदी ने कई बेहतरीन गीत श्रोताओं को दिए। मान-सम्मान आशा भोसले को कई मान-सम्मान हासिल हुए। यहां बात की जा रही है प्रमुख सम्मानों की- राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार * 1981 : दिल चीज क्या है (उमराव जान) * 1986 : मेरा कुछ सामान (इजाजत) फिल्मफेयर अवॉर्ड्स : सर्वश्रेष्ठ गायिका * 1968 : गरीबों की सुनो (दस लाख) * 1969 : परदे में रहने दो (शिकार) * 1972 : पिया तू अब तो आजा (कारवां) * 1973 : दम मारो दम (हरे रामा हरे कृष्णा) * 1974 : होने लगी है रात (नैना) * 1975 : चैन से हमको कभी (प्राण जाए पर वचन ना जाए) * 1979 : ये मेरा दिल (डॉन) स्पेशल अवॉर्ड : रंगीला (1996) * 2001: फिल्मफेअर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड 05-Dil Cheez Hai Kya CD MISC-20160911 Track#05 6:08 UMRAO JAAN-1981; Asha Bhosle; Khayyam; Shahryar- 06-Parde Mein Rehne Do CD MISC-20160911 Track#06 6:18 SHIKAR-1969; Asha Bhosle; Shankar-Jaikishan; Hasrat Jaipuri 07-Piya Tu Ab To Aaja CD MISC-20160911 Track#07 5:26 CARVAN-1972; Asha Bhosle, Rahul Dev Burman; R.D.Burman; Majrooh Sultanpuri 08-Dum Maro Dum CD MISC-20160911 Track#08 2:37 HARE RAMA HARE KRISHNA-1973; Asha Bhosle; R.D.Burman; Anand Bakshi 09-Yeh Mera Dil CD MISC-20160911 Track#09 4:18 DON-1979; Asha Bhosle; Kalyanji-Anandji; Indeevar 10-Tanha Tanha Yahan Pe Jeena CD MISC-20160911 Track#10 5:38 RANGEELA-1995; Asha Bhosle; A.R.Rehman; Mehboob 1979 के बाद आशा ने फिल्मफेयर वालों को कह दिया कि अब पुरस्कार के लिए उनके नाम पर विचार नहीं किया जाए और नई प्रतिभाओं को प्रोत्साहित किया जाए। ताजा-सुर और ताल EXPECTATIONS You expect 'freaky' music from Freaky Ali, considering its whacky theme and exciting humor (promised through the promo). With Sajid-Wajid at the helm of affairs, you look forward to some fun times in the soundtrack of this Nawazuddin Siddiqui starrer which has Sohail Khan at the helm of affairs. Surprisingly though, there are just three tracks in the album, a couple of which are written by Shabbir Ahmed and the third having Danish Sabri in charge for the lyrics. MUSIC It is the sound of trumpet that welcomes audience, hence lending 'Din Mein Karengey Jagrata' an upbeat start. Soon enough, Divya Kumar joins the proceedings as the voice of Nawazuddin Siddiqui. A celebration number which comes dangerously close to 'Nagin Nagin' [Bajatey Raho] when it comes to the hook-line, 'Din Mein Karengey Jagrata' has Wajid joining the singers behind the mike. A foot tapping number, it actually turns out to be the best part of the album. 11-Din Mein Karengey Jagrata CD MISC-20160911 Track#11 4:02 FREAKY ALI-2016; Divya Kumar, Wajid Khan, Swati Sharma; Sajid-Wajid; Shabbir Ahmad THE END समाप्त
Bheeni Bheeni Bhor
Asha Bhosle; R.D.Burman; Gulzar - DIL PADOSI HAI-1987
Tora Mann Darpan Kehlayain
Asha Bhosle; Ravi; Sahir Ludhianavi - KAAJAL-1965
Chain Se Hamko Kabhi Aapne Jeene Na Diya
Asha Bhosle; O.P.Nayyar; S.H.Bihari - PRAN JAYE PAR VACHAN NAA JAYE-1975
Mera Kuchh Saman
Asha Bhosle; R.D.Burman; Gulzar - IJAAZAT-1986
Dil Cheez Hai Kya
Asha Bhosle; Khayyam; Shahryar - UMRAO JAAN-1981
Parde Mein Rehne Do
Asha Bhosle; Shankar-Jaikishan; Hasrat Jaipuri - SHIKAR-1969
Piya Tu Ab To Aaja
Asha Bhosle, Rahul Dev Burman; R.D.Burman; Majrooh Sultanpuri - CARVAN-1972
Dum Maro Dum
Asha Bhosle; R.D.Burman; Anand Bakshi - HARE RAMA HARE KRISHNA-1973
Yeh Mera Dil
Asha Bhosle; Kalyanji-Anandji; Indeevar - DON-1979
Tanha Tanha Yahan Pe Jeena
Asha Bhosle; A.R.Rehman; Mehboob - RANGEELA-1995
Din Mein Karengey Jagrata
Divya Kumar, Wajid Khan, Swati Sharma; Sajid-Wajid; Shabbir Ahmad - FREAKY ALI-2016 New
Interactive CKCU