Skip to Main Content

An Indian Morning
Sunday June 12th, 2016 with Dr. Harsha V. Dehejia and Kishore "Kish" Sampat
Devotional, Classical, Ghazals, Folklore, Old/New Popular Film/Non-Film Songs, Community Announcements and more...

Celebrating not only the "Music of India", but equally so its varied rich art, artisans, culture and people while maintaining the SPIRIT OF INDIA alive.... 01-Asato Maa Sadgamaya CD MISC-20160612 Track#01 5:59 JAI MAA SARASWATI-2015; Suresh Wadkar Play for 2 minutes For Dilip Mukhedkar We are very shocked to hear of the sudden passing of dear friend and community member Dilip Mukhedkar. Dilip lived and enjoyed every moment of his life to the fullest. His affable nature, gentle soul and laughter will be greatly missed. He always remained a very approachable and down to earth soul. asato ma sadgamaya tamaso ma jyotirgamaya mrtyorma amrtam gamaya Lead me from the asat to the sat. Lead me from darkness to light. Lead me from death to immortality. We extend our profound condolences and sympathies to Kunda, Tanuja, Soniya and Family members & Friends. May his soul rest in peace and May Almighty God grant the family strength and courage during the difficult time. 02-Asato Maa Sadgamaya CD MISC-20160612 Track#02 2:25 SUMIRAN-1999; Lata Mangeshkar;Hridaynath Mangeshkar एक बार फिर हार्दिक अभिनंदन आप सबका, शुक्रिया, घन्यवाद और Thank You इस प्रोग्राम को सुनने के लिए । राग पहाड़ी : “मोरी अटरिया पे कागा बोले”..’ : मीना कपूर : फिल्म – आँखें “An Indian Morning” में आज हम आपको राग पहाड़ी के स्वरों में पिरोये गए 1950 में प्रदर्शित फिल्म “आँखें” के एक गीत का रसास्वादन कराएँगे। इस राग आधारित गीत को स्वर दिया है, तत्कालीन पार्श्वगायिका मीना कपूर ने। संगीतकार मदन मोहन द्वारा राग पहाड़ी के स्वर में निबद्ध फिल्म “आँखें” के नायक थे शेखर जो मदन जी के दिल्ली के मित्र थे। फ़िल्म के निर्देशक थे देवेन्द्र गोयल, और वो भी इस फ़िल्म से अपने पारी की शुरुआत कर रहे थे। फ़िल्म ’आँखें’ के गीतों के लिए मदन मोहन को भले मुकेश और मोहम्मद रफ़ी जैसे गायक मिले, पर उनकी तीव्र इच्छा थी कि लता मंगेशकर भी उनकी फ़िल्म में गाए। यही इच्छा लेकर मदन मोहन पहुँचे लता जी के घर। जब वो लता जी के पास पहुँचे तो लता जी ने गाने से मना कर दिया। ख़ैर, फ़िल्म ’आँखें’ के गीतों के लिए शमशाद बेगम का नाम चुना गया। पर एक गीत ऐसा था जिसमें राग पहाड़ी की छाया थी। इस गीत के लिए गायिका मीना कपूर को चुना गया जो उन दिनों कई फ़िल्मों में गीत गा रही थीं। इस तरह से फ़िल्म ’आँखें’ का यह गीत रेकॉर्ड हुआ। आगे चलकर मदन मोहन ने राग पहाड़ी पर कई गीत रचे, जैसे कि फ़िल्म ’हीर-राँझा’ का "दो दिल टूटे, दो दिल हारे..." या ’वो कौन थी’ का मशहूर गीत "लग जा गले कि फिर यह हसीं रात हो ना हो..."। पर फ़िल्म ’आँखें’ का यह गीत उनके लिए बहुत ख़ास रहा क्योंकि यह उनकी पहली फ़िल्म की पहली राग आधारित रचना थी। 03-Mori Atariya Pe Kaga Bole CD MISC-20160612 Track#03 3:00 AANKHEN-1950; Meena Kapoor; Madan Mohan; Bharat Vyas रेडियो पर, टीवी पर, कम्प्यूटर पर, और न जाने कहाँ-कहाँ, जाने कितने ही गीत सुनते हैं, और गुनगुनाते हैं। ये फ़िल्मी नग़में हमारे साथी हैं सुख-दुख के, त्योहारों के, शादी और अन्य अवसरों के, जो हमारे जीवन से कुछ ऐसे जुड़े हैं कि इनके बिना हमारी ज़िन्दगी बड़ी ही सूनी और बेरंग होती। पर ऐसे कितने गीत होंगे जिनके बनने की कहानियों से, उनसे जुड़े दिलचस्प क़िस्सों से आप अवगत होंगे? बहुत कम, है न? कुछ जाने-पहचाने, और कुछ कमसुने फ़िल्मी गीतों की रचना प्रक्रिया, उनसे जुड़ी दिलचस्प बातें, और कभी-कभी तो आश्चर्य में डाल देने वाले तथ्यों की जानकारियों को समेटता है “An Indian Morning” का यह स्तम्भ 'एक गीत सौ आज जानिए 1964 की मशहूर फ़िल्म “संगम” के गीत "हर दिल जो प्यार करेगा वो गाना गाएगा..." के बारे में जिसे लता मंगेशकर, मुकेश और महेन्द्र कपूर ने गाया था। बोल शैलेन्द्र के और संगीत शंकर जयकिशन का। बात 60 के दशक के शुरुआत की होगी, एक स्टेज शो के लिए राज कपूर ताशकन्द गए और अपने साथ महेन्द्र कपूर जी को भी ले गए। ताशकन्द उस समय USSR का हिस्सा हुआ करता था। और रूस में राज कपूर बहुत लोकप्रिय थे। राज कपूर का शो ज़बरदस्त हिट शो, इस शो में राज कपूर ने भी कुछ गाने गाए, उन गानों पर महेन्द्र कपूर ने हारमोनियम बजा कर राज कपूर का साथ दिया। इस शो के लिए महेन्द्र कपूर ने ख़ास तौर से हिन्दी गानों का रूसी भाषा में अनुवाद करके तैयार कर रखा था। जब उनके गाने की बारी आई तब उन्होंने फ़िल्म ’हमराज़’ का गीत "नीले गगन के तले..." को रूसी भाषा में जो गाया तो लोग झूम उठे। और महेन्द्र कपूर का नाम लेकर "once more, once more" का शोर मचाने लगे। जनता का यह रेस्पॉन्स देख कर राज कपूर ने महेन्द्र कपूर से कहा कि "देखा, एक कपूर ही दूसरे कपूर को मात दे सकता है!" शायद इसलिए कहा होगा कि राज कपूर की परफ़ॉरमैन्स के बाद महेन्द्र कपूर को रूसी जनता से उनके गीत का जो रेसपॉन्स मिला वो राज कपूर उम्मीद नहीं कर रहे थे। राज कपूर महेन्द्र कपूर से बहुत प्रभावित हुए। उन्होंने महेन्द्र से कहा कि मैं चाह कर भी मेरे गाने तुमसे नहीं गवा सकता क्योंकि तुम तो जानते ही हो कि मेरी आवाज़ मुकेश है, मेरे सारे गाने मुकेश ही गाते हैं। महेन्द्र जी बोले, "मुकेश जी मेरे बहुत अच्छे मित्र हैं, इसलिए मैं चाहता भी नहीं कि उनके गाने मैं गाऊँ"। इस पर राज साहब बोले कि लेकिन मैं एक वादा करता हूँ कि मेरी अगली फ़िल्म में जो दूसरा हीरो होगा, उसके लिए तुम ही गाना गाओगे। महेन्द्र कपूर ने मज़ाक में राज कपूर से कहा कि "राज जी, आप बहुत बड़े आदमी हैं, भारत लौट कर आपको यह वादा कहाँ याद रहेगा?" उस वक़्त राज कपूर सिगरेट पी रहे थे, सिगरेट की एक कश लेकर मुंह से निकाली सिगरेट और जलती हुई सिगरेट से अपने हाथ पे एक निशान दाग़ दिया और बोले, "तुम फ़िकर मत करो, यह जला निशान मुझे अपना वादा भूलने नहीं देगा।" इस घटना के बाद जब राज कपूर और महेन्द्र कपूर हिन्दुस्तान लौट कर आए तो राज कपूर ने अपने वादे के अनुसार अगली ही फ़िल्म ’संगम’ में दूसरे नायक राजेन्द्र कुमार के लिए महेन्द्र कपूर की आवाज़ में गाना रेकॉर्ड किया और ताशकन्द में किए अपने वादे को निभाया। गाना था "हर दिल जो प्यार करेगा, वो गाना गाएगा, दीवाना सैंकड़ों में पहचाना जाएगा..."। लीजिए अब आप फिल्म 'संगम' का वही गीत सुनिए। 04-Har Dil Jo Pyar Karega Wo Gaana Gaaega CD MISC-20160612 Track#04 6:00 SANGAM-1964; Mukesh, Mahendra Kapoor, Lata Mangeshkar; Shankar-Jaikishan; Shailendra गायक जसपाल सिंह [गुमनाम गायक/गायिका] Singer Jaspal Singh 1975 में राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म 'गीत गाता चल' आयी थी। इसमें मुख्य अभिनय किया था सचिन और सारिका ने, संगीत दिया था रविन्द्र जैन ने और उन्होंने ही इस फिल्म के गीत भी लिखे थे। गीत और संगीत दोनों ही मधुर थे। इस फ़िल्म में एक ऐसे गायक को अवसर दिया गया था, जो सचिन के ऊपर काफी हद तक फिट भी बैठता था, उस गायक का नाम था जसपाल सिंह। जसपाल सिंह ने बेहतरीन पार्श्वगायक के रूप में हिंदी फिल्मों में बहुत से गाने गाये, जिनमें बहुत से हिट हुए और कई तो आज भी उतने ही मधुर और ताजगी भरे लगते हैं जितने कल थे। जसपाल सिंह ने गीतों के रीमिक्स ही नहीं बल्कि ग़ज़ल, भजन और पारम्परिक शास्त्रीय संगीत आदि भी गाये हैं। देश-विदेश में स्टेज शो के द्वारा प्रसिद्धि भी पायी है। अपने दौर की लोकप्रिय पार्श्व गायिकाओं हेमलता, आरती मुखर्जी आदि गायिकाओं के साथ बहुत ही सुन्दर गाने गाये। गायक जसपाल सिंह के गाये अनेकों गीत अविस्मर्णीय हैं। जिन फिल्मों में जसपाल जी ने सदाबहार गाने गाये थे, उनमें प्रमुख हैं - 'नदिया के पार', 'अंखियों के झरोखों से', 'गीत गाता चल', 'सावन को आने दो', 'श्याम तेरे कितने नाम', 'पायल की झंकार', 'जिद' 'दो यारों की यारी' इत्यादि। 05-Sawan Ko Aane Do CD MISC-20160612 Track#05 4:00 SAWAN KO AANE DO-1979;Jaspal Singh, Kalyani Mitra; Rajkamal; Gauhar Kanpuri 06-Geet Gaata Chal CD MISC-20160612 Track#06 4:48 GEET GAATA CHAL-1975; Jaspal Singh; Ravindra Jain हंसी-मजाक के गीत : (Funny / Comedy Songs ) मेरा गधा गधों का लीडर, कहता है कि दिल्ली जाकर सब मांगे अपनी कौम की mera gadha gadho ka leader kahta hai ke dilli jakar sab mange apni kaum ki mai manwa kar aaunga nahi to ghas naa khaunga 07-Mera Gadha Gadhon Ka Leader CD MISC-20160612 Track#07 4:13 MEHERBAAN-1967; Mohammed Rafi, Mehmood; Ravi; Rajinder Krishan ताजा-सुर ताल “Cham Cham” is a song with many different musical elements. Sung by Monali Thakur and Meet Bros, the melody of the chorus line is one that will grow on you as the song progresses. The nadaswaram tune interspersed throughout the song is slightly random but interesting and well pictured in the film. I love the female harmonies section towards the middle and the speed increase at the end, which truly makes it seem like a garba song. 08-Cham Cham CD MISC-20160612 Track#08 4:44 BAAGHI-2016; Monali Thakur, Meet Bros; Meet Bros; Kumaar THE END समाप्त
Asato Maa Sadgamaya
Suresh Wadkar - JAI MAA SARASWATI-2015
Asato Maa Sadgamaya
Lata Mangeshkar;Hridaynath Mangeshkar - SUMIRAN-1999
Mori Atariya Pe Kaga Bole
Meena Kapoor; Madan Mohan; Bharat Vyas - AANKHEN-1950
Har Dil Jo Pyar Karega Wo Gaana Gaaega
Mukesh, Mahendra Kapoor, Lata Mangeshkar; Shankar-Jaikishan; Shailendra - SANGAM-1964
Sawan Ko Aane Do
Jaspal Singh, Kalyani Mitra; Rajkamal; Gauhar Kanpuri - SAWAN KO AANE DO-1979
Geet Gaata Chal
Jaspal Singh; Ravindra Jain - GEET GAATA CHAL-1975
Mera Gadha Gadhon Ka Leader
Mohammed Rafi, Mehmood; Ravi; Rajinder Krishan - MEHERBAAN-1967
Cham Cham
Monali Thakur, Meet Bros; Meet Bros; Kum - BAAGHI-2016 New
Interactive CKCU